जशपुर : पहाड़ी कोरवा मतदाताओं में मतदान को लेकर भारी उत्साह, विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा वर्ग हेतु ट्राइबल मतदान केन्द्र का किया गया है निर्माण 

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

छत्तीसगढ़ विधान सभा निर्वाचन 2023 के चुनाव हेतु जनपद पंचायत बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत कुटमा के मतदान केन्द्र क्रमांक 123 विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 12 जशपुर को विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा वर्ग हेतु ट्राइबल मतदान केन्द्र का निर्माण किया गया है। जिसमें कुल मतदाता की संख्या  968, पहाड़ी कोरवा मतदाता की संख्या 357 है। यह मतदान केन्द्र चुनई तिहार के आधार पर तैयार करते हुए पहाड़ी कोरवाओं के झोपड़ी मे पारम्परिक औजार जैसे तीर-धनुष, पारम्परिक वाद्ययंत्र-मांदर बारिस से बचने हेतु गुगु, छितौरी, अनाज रखने हेतु पोटोभ, सामग्री सफाई के लिए सूप इत्यादि झोपड़ी में प्रदर्शनी हेतु मतदान केन्द्र के बाहर रखा गया है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए ट्रायसाईकल की व्यवस्था की गई है। साथ ही इस मतदान केन्द्र में महिला समूह के द्वारा 10 जनजातीय महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा मतदाताओं को वोट देने हेतु प्रेरित करने के किया जा रहा है साथ ही शत प्रतिशत मतदान करने जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास एवं सहयोग किया जा रहा है।

विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा वर्ग हेतु निर्मित मतदान केन्द्रों में पहाड़ी कोरवा मतदाताओं में भारी उत्साह देखी। इन मतदान केन्द्र में पहुंच कर कोरवा दंपत्ति ने सफलता एवं सरलतापूर्वक मतदान की और सेल्फी जोन में सेल्फी भी ली।  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!