बगीचा विकासखंड में कार्यरत मितानिनों का किया जा चुका है मानदेय भुगतान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर : समाचार पत्रों में प्रकाशित बगीचा की मितानिनों को 04 माह से मानदेय नहीं मिला खबर का स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा खण्डन किया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर ने जानकारी देते हुए बताया है कि विकासखण्ड बगीचा में कार्यरत मितानिनों का मानदेय माह सितंबर 2023 तक का राज्यांश एवं केन्द्रांश राशि दिनांक 26 अक्टूबर 2023 को भुगतान किया जा चुका है।

Related posts