गौठानों में चारा-पानी की हो पर्याप्त व्यवस्था, सभी जनपद सीईओ को दिए निर्देश – कलेक्टर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार

बलौदाबाजार : गौठानों में चारा-पानी उपलब्धता नहीं होने की शिकायतों को कलेक्टर चंदन कुमार ने बड़ी गंभीरता से लिया है। उन्होंने आज बैठक कर सभी जनपद पंचायत सीईओ को गौठानों में पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था करने कहा है। श्री कुमार ने दो टूक कहा कि इसके लिए हम चुनाव ड्यूटी का बहाना नहीं बना सकते, चुनाव के कार्यों के साथ-साथ ही गौठानों के व्यवस्था संबधित मूलभूत कार्यों को करना अनिवार्य है। इसके लिए आप सभी सचिवों की रूटीन में ड्यूटी लगवाईये। किसी भी स्थिति में गोठान के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग को सभी गोठनों में जाकर पशुओं का नियमित स्वास्थ्य चेक-अप करने कहा है। आवश्यकता पड़ने पर आप सभी गोठनों में शिविर लगाने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन ने भी सभी जनपद सीईओ को फील्ड में जाकर निरीक्षण करने एवं प्रतिदिन रिपोर्ट करने कहा गया है। इस बैठक में सभी जनपद सीईओ, उपसंचालक कृषि, पशु चिकित्सा विभाग सहित पंचायत विभाग के नोडल अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts