रात्री में दुकान का छप्पर तोड़कर एक नग मोबाइल एवं नगदी दस हजार रुपए की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार !

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर.

जशपुरनगर/कोतबा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आंनद राउत ने चौकी कोतबा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दिनांक 28 सितंबर 2023 के रात्रि 8:00 बजे अपने किराना दुकान को बंद कर सो गया था। उसी रात लगभग 11:00 बजे इसके दुकान में किसी व्यक्ति के मौजूद होने की जानकारी होने पर दुकान में जाकर देखा तो कोई व्यक्ति छप्पर से कूद कर भाग गया। प्रार्थी ने दुकान में जाकर देखा तो वहां रखा रियलमी कंपनी का मोबाइल कीमत 7500/- रूपये एवं नगदी दस हजार रुपए वहां पर नहीं था।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पतासाजी कर प्रकरण के संदेही रिवाज सिदार को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल को जप्त किया गया, रकम को खर्च करना बताया।

आरोपी रिवाज सिदार उम्र 21 साल निवासी सुरंगपानी चौकी कोतबा को दिनांक 25 नवंबर 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक निरीक्षक एन.पी.साहू, प्रधान आरक्षक फ्रांसिस बेक, आरक्षक  235 बूटा सिंह, हिला आरक्षक तुलसी कोसले की महत्वपूर्ण भूमिका रही है

Related posts