रात्रि में महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में !

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25 नवंबर 2023 को रात्रि में पीड़िता अपने सास के साथ धान की रखवाली करते घर आंगन में सोयी थी। रात्रि लगभग 11:30 बजे हरिराम केंवट पीछे में गलत निगाह से आकर सो गया और छेड़छाड़ करने लगा, चिल्लाई तो भाग गया। जिसकी रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 607/23 धारा 354, 354 (क) भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी हरिराम केवट साकिन कल्याणपुर थाना अकलतरा को हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया तो जुर्म स्वीकार किए जाने से तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 26 नवंबर 2023 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया। इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक टी.एस.पटटावी, उपनिरीक्षक लालन पटेल, महला प्रधान आरक्षक अनिता पाटले, आरक्षक अजय भानू, आरक्षक बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा है।

Related posts