महिला से छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को कुनकुरी पुलिस ने गुमला झारखण्ड से किया गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

कुनकुरी: दुष्कर्म के आरोपी जुगल किशोर ने जेल से निकलने के बाद पीड़िता के साथ छेड़खानी करते हुए विरोध करने पर की पीड़िता के साथ मारपीट करने का एक मामला कुनकुरी थाने में दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पूर्व में भी इसी प्रकार की वारदात में संलिप्त रहा है। आरोपी पर एक अन्य महिला के साथ भी दुष्कर्म का मामला जिले के अन्य थाना में दर्ज है जिसका भी प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी लम्बे समय से फरार था जिसे कुनकुरी पुलिस ने झारखण्ड से गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता ने पुलिस थाना कुनकुरी में दिनांक 12 नवम्बर 2023 को रिर्पाेट दर्ज कराया था कि जुगल किशोर गुप्ता से प्रेम संबंध था जो शादी करने से इंकार कर दिया था उसके विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी जो न्यायालय में दुष्कर्म का प्रकरण चल रहा है। आरोपी जुगल किशोर अभी जेल से छूटा है उसके बाद से चोरी छिपे इसका पीछा करता है। सुबह अपने घर से कुछ दूर गई थी कि जुगल किशोर गुप्ता इसे मिला और बुरी नियत से हांथ बांह पकड़ लिया और और खींचने लगा हांथ छुड़ाई तो टाईल्स पत्थर से मारपीट कर मोबाईल लेकर फरार हो गया है कि रिर्पाेट पर अपराध कायम किया गया।

घटना की जानकारी उप महा निरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप जशुपर को दी गई। जिनके द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। फरार आरोपी को पकड़ने के लिये पुलिस अनुविभागीय अधिकारी विनोद मण्डावी के मार्ग दर्शन में कुनकुरी पुलिस का एक टीम बनाया गया था, टीम के द्वारा फरार आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी कि तभी जानकारी मिली कि आरोपी गुमला झारखण्ड में छिपकर रह रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गुमला, झारखण्ड जाकर पतासाजी कर आरोपी को पकड कर लाया गया आरोपी जुगुल किशोर गुप्ता पिता शिवशंकर गुप्ता उम्र 27 वर्ष निवासी दुलदुला जिला जशपुर को धारा 354,354 (ख), 323,506,392,201 भादवि के अर्न्तगत गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । आरोपि के विरूद्ध दुष्कर्म के दो मामले न्यायालय में पूर्व से चल रहे है।

आरोपी को गिरफ्तार करने में उप पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षू भानू प्रताप चन्द्राकर, उप निरीक्षक सुनील सिहं थाना प्रभारी कुनकुरी, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे, महिला प्रधान आरक्षक सविता दास, आरक्षक प्रमोद रौतिया, पूनम यादव, अमित कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!