सार्वजनिक स्थान में धारदार हथियार दिखाकर लोगों को डराने वाले बदमाश को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, एक धारदार तलवार की गई जप्त, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर !

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर

बिलासपुर/रतनपुर : मिली जानकारी के अनुसार थाना रतनपुर में दिनांक 28 नवंबर 2023 को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम कलमीटार में बाजार चौक के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार तलवार लहराकर रास्ते में आने-जाने वालें लोगों को डरा रहा है। जिसकी सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा उक्त सूचना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, त्वरित कार्यवाही करने थाना से टीम रवाना किया गया।

मुखबीर के बताये स्थान ग्राम कलमीटार बाजार चौक के पास जाकर रेड किया गया, जहाँ पर एक व्यक्ति हाथ में धारदार तलवार लहराते लोगों को डरा धमका रहा था, जिसे पुलिस घेराबंदी कर युवक से धारदार तलवार को जप्त कर, उससे नाम पता पूछने पर अपना नाम उदेशराम धीवर निवासी कलमीटार का होना बताया। उक्त व्यक्ति को हथियार के साथ थाना लाकर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Related posts