जशपुर : जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों से विद्युत संबंधित शिकायतें, आवेदन प्राप्त होने पर मौके में जाकर किया जाता है त्वरित निराकरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर: समाचार पत्रों में प्रकाशित दस से ज्यादा वार्डो की स्ट्रीट लाइट एक महीने से बंद, अंधेरे में अपराध होने की आशंका बढ़ी खबर के संबंध में नगरपालिका परिषद् जशपुरनगर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने जानकारी दी है कि नगरपालिका परिषद् जशपुरनगर क्षेत्रान्तर्गत् समस्त वार्डों में जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों से किसी भी प्रकार की विद्युत से संबंधित प्राप्त शिकायतें या आवेदनों का मौंके में जाकर त्वरित निराकरण किया जाता है। हाल ही में दीपावली एवं छठ के त्यौहार होने से सभी वार्डो में जनप्रतिनिधियों से समन्वय करते हुए आमजनों की विद्युत संबंधित समस्याओं का निराकरण किया गया है। निकाय के पास तथा वर्तमान में किसी भी प्रकार की शिकायत या आवदेन स्ट्रीट लाईट से संबंधित लंबित नहीं है।

Related posts