जनादेश शिरोधार्य, जनता के हितों के लिये जारी रहेगा संघर्ष – कांग्रेस

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जनादेश का सम्मान है। चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं आये। हम अपनी बात को जनता तक ले जाने में सफल नहीं हो पाये। भाजपा के झूठ के सामने हमारा सच दब गया। चुनाव परिणाम से हम निराश हैं, लेकिन हताश नहीं है। हम जनसरोकारों को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेंगे। छत्तीसगढ़ की जनता के हित की लड़ाई वंचित वर्ग के लोगों को उनका हक मिले, कांग्रेस का यह शुरू से प्रयास रहा है और हम इन उद्देश्यों को लेकर विपक्ष में भी संघर्ष करेंगे।

2018 में जनता ने हमें सरकार चलाने का आदेश दिया था, हमनें पूरी ईमानदारी से 5 वर्षों तक जनता की सेवा की, किसान, मजदूर, युवा, अनुसूचित जाति, जनजाति सभी के हितों में काम किया। हम अपेक्षा करते है कि भाजपा को जनता ने जो जनादेश दिया है, उसके अनुरूप सरकार चलायेगी। किसानों, मजदूरों, महिलाओं से किये गये वायदों को भाजपा निभायेगी। चुनाव में सफलता के लिये भाजपा को बधाई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!