सोशल मिडिया पर अश्लील गाली गलौच एवं फोटो, विडियो को वायरल कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.04.2023 को प्रार्थी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की उसकी नाबालिक बालिका का आरोपी शांति लाल कटकवार साकिन सिलादेही थाना बिर्रा के द्वारा मोबाईल में सोशल मिडिया पर अश्लील गाली गलौच एवं फोटो के साथ अश्लील शब्द लिखकर विडियो को वायरल कर रहा था तथा जान से मारने की धमकी दे रहा था एवं पीड़िता के नाम से फेसबुक पर आईडी बनाकर पीड़िता का फोटो अपलोड करना की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना बिर्रा में अपराध क. 58/23 धारा 509 (ख) भादवि 12 पॉक्सो एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

आरोपी शांति लाल कटकवार निवासी सिलादेही द्वारा अपराध घटित कर फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी, आरोपी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर सायबर सेल की मदद से पकड़ा गया जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 05.12.23 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में सउनि फुलेश्वर सिंह सिदार, प्र.आर. विनोद खुंटे, आरक्षक कार्तिक राम कंवर एवं साइबर सेल जांजगीर का विशेष योगदान रहा है।

Related posts