अम्बिकापुर-बिलासपुर रोड-भिट्टीकलां में हुए वाहन दुर्घटना के मामले में जिला एवं पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्यवाही : पुलिस द्वारा वाहन जप्त, चालक मौक़े से वाहन छोड़कर हैं फरार, कानूनी कार्यवाही जारी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर

अम्बिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग में भिट्टीकलां में मेटाडोर वाहन एवं दोपहिया वाहन के बीच दुर्घटना होने से 03 व्यक्तियों के घायल होने की सूचना मिलने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन की आपात सहायता टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटना में घायल हुए 03 व्यक्तियों को चिकित्सीय व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। दुर्घटना के पश्चात डायल 112 एवं एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को शीघ्र जिला अस्पताल लाकर मेडिकल सुविधा प्रदान की गई हैं।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने स्वयं जिला चिकित्सालय पहुंचकर तीनों घायलों का हाल जाना। घायलों में दो मरीजों की स्थिति नियंत्रण में है, मरीज सूरज आईसीयू में है, उनकी स्थिति स्टेबल बताई गई है। मरीज सुनील प्रजापति की स्थिति सामान्य है, उन्हें केसुअल्टी वार्ड में इलाज किया जा रहा है। एक घायल इरविन तिर्की की स्थिति गंभीर है। उनका आईसीयू में इलाज जारी है। कलेक्टर-एसपी ने स्वयं पहुंचकर स्थिति का  जायजा लिया। उन्होंने जिला एवं पुलिस प्रशासन की टीम को संयुक्त रूप से पूरे मामले में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए और मेडिकल टीम को समुचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं। पूरे मामले में पुलिस द्वारा दुर्घटना कारित करने वाले वाहन को जप्त कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार चालक मौक़े से वाहन छोड़कर फरार है, मामले में सख्त कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!