मुख्यमंत्री घोषित होते ही विष्णुदेव साय के बगिया आवास पर पहुंचे कलेक्टर और एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर/कुनकुरी

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के रूप में 10 दिसम्बर रविवार की शाम को विष्णुदेव साय के नाम की घोषणा के बाद जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और एसपी डी. रविशंकर ने बगिया स्थित विष्णुदेव साय के घर पर पहुंचे और सुरक्षा इंतेजामों का जायजा लिया।

विदित हो कि छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर नियुक्त किए गए तीन पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में रविवार को आयोजित नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में के बाद जैसे ही दोपहर लगभग 3.30 बजे प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक विष्णु देव साय के नाम की घोषणा हुई। शाम तक जिले के आला प्रशासनिक अधिकारी प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के गृह ग्राम बगिया पहुंचे और घर की सुरक्षा एवं जरूरी इंतेजामत की जायजा ली। नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के परिवार के सभी लोग पिछले चार दिनों से प्रदेश की राजधानी में है। घर पर मुख्यमंत्री की माता श्रीमती जसमनी देवी है, जिन्होंने अधिकारियों का सत्कार किया।

पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर ने बताया कि मुख्यमंत्री के बगिया स्थित आवास में सुरक्षा के लिए 01 प्लाटुन लगाया गया है। जिसमें 30 पुलिस के सशस्त्र जवान तैनात किए गए हैं।इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, एसपी डी. रवि शंकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विष्णु देव साय ने विधायक दल की बैठक के लिए रायपुर जाते वक्त माता से लिया आशीर्वाद:-विष्णु देव साय ने विधायक दल की बैठक के लिए घर से रायपुर जाते वक्त माता श्रीमती जसमनी देवी से  उनका आशीर्वाद लिया था। माता ने आशीर्वाद दिया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!