जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान के अंतर्गत 10 दिवस में जिले के जिले के दो गुम बालक, पाँच गुम बालिका, सोलह गुम पुरूष एवं सतहत्तर गुम महिला सहित 100 अपहृत बालक/बालिकाओं एवं गुम महिला/पुरुषों को किया गया है बरामद.

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : जिला पुलिस द्वारा गुम इंसानों की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाया गया, अभियान के अंतर्गत दिनांक 01 दिसंबर 2023 से 10 दिसंबर 2023 तक (10 दिवस) जिले में गुम बालिक/बालिका, गुम पुरुष/महिला की दस्तयाबी हेतु थाना/चौकी स्तर पर टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों के द्वारा गुम बालक/बालिकाओं एवं गुम पुरूष/महिला को जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, नोएडा, आगरा एवं एवं अन्य राज्यों से तथा छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से बरामद कर दस्तयाब किया गया है।

इस अभियान में थाना जांजगीर में 02 बालिका, 01 पुरूष एवं 05 महिला, चौकी नैला में 03 पुरूष एवं 02 महिला, थाना बलौदा में 01 पुरुष एवं 12 महिला, चौकी पंतोरा में 02 महिला, थाना अकलतरा में 01 बालक, 01 बालिका, 01 पुरूष एवं 08 महिला, थाना मुलमुला में 02 पुरूष 13 महिला, थाना पामगढ़ में 01 बालक, 01 बालिका, 01 पुरुष, 08 महिला, थाना शिवरीनारायण में 01 पुरुष, 06 महिला, थाना नवागढ़ में 02 पुरूष, 14 महिला, थाना बिर्रा में 01 बालिका, 01 महिला, थाना बम्हनीडीह में 02 महिला, थान सारागांव में 01 महिला, थाना चाम्पा में 04 पुरूष एवं 03 महिला, इस प्रकार जिले में कुल 100 गुम बालक/बालिका, गुम पुरुष/महिला को बरामद किया गया है।

जिला पुलिस जांजगीर-चांपा द्वारा लगातार गुम बालक/बालिकाओं गुम पुरूष/महिला की पतासाजी एवं दस्तयाबी हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!