मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह का कुनकुरी बस स्टैण्ड में नगरवासियों ने देखा सीधा प्रसारण

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी

छत्तीसगढ़ के प्रथम आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विधानसभा मुख्यालय कुनकुरी के बस स्टैण्ड में शपथ ग्रहण समारोह के सीधे प्रसारण की व्यवस्था नगरीय एवं स्थानीय प्रशासन के द्वारा की गई थी। शपथ ग्रहण के इस ऐतिहासिक अवसर पर समर्थकों द्वारा आतिशबाजी करते हुए मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया।

शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन होने के साथ ही समर्थकों ने मोदी मोदी के नारे लगाकर उनका स्वागत किया गया। राज्यपाल महोदय द्वारा मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय को शपथ ग्रहण कराते ही बस स्टैण्ड में समर्थकों ने फटाके फोड़कर अपनी प्रसन्नता प्रकट की और उनके समर्थन में नारे लगाये। राज्यपाल महोदय द्वारा उप मुख्यमंत्री के रूप में अरूण साव एवं विजय शर्मा को शपथ ग्रहण कराने के उपरांत समारोह का समापन किया गया जिसके उपरांत कुनकुरी बस स्टैण्ड में एक दुसरे को मिठाई खिलाने का दौर प्रारंभ हो गया।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम श्यामा पटेल, सीएमओ नगर पंचायत पुष्पा खलखो, थाना प्रभारी सुनील सिंह के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!