हत्या, आई.ई.डी. विस्फोट एवं आगजनी की घटना में शामिल माओवादी गिरफ्तार, माओवादी अमदई एरिया कमेटी अंतर्गत मिलिशिया सदस्य

समदर्शी न्यूज़, नारायणपुर

पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा (भापुसे.) के नेतृत्व में नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सल घटनाओं में शामिल एक सक्रिय माओवादी पर कार्यवाही करने में नारायणपुर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि छोटेडोंगर से डीआरजी, जिला बल एवं आईटीबीपी 29वीं वाहिनी की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम चमेली, बाहकेर, रोहताड़ एवं तुरूषमेटा की ओर रवाना हुई थी दौरान अभियान के ग्राम तुरूषमेटा में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया जिससे पूछताछ पर उसने अपना नाम मनदेर दर्रो निवासी तुरूषमेटा का होना बताया जिससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह क्षेत्र के माओवादियों के साथ मिलकर मिलिशिया सदस्य के रूप में कार्य कर रहा है एवं दिनांक 23.09.2021 को माओवादियों के साथ मिलकर ग्राम मढ़ोनार में सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी कर मजदुरों के साथ मारपीट कर मुंषी की हत्या की घटना में शामिल रहना स्वीकार किया है एवं दिनांक 13 दिसम्बर 2023 को अमदई घाटी में सुरक्षाबल पर आई.ई.डी. विस्फोट की घटना में शामिल रहना स्वीकार किया है उक्त दोनों घटनाओं पर थाना छोटेडोंगर में पृथक पृथक अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। थाना छोटेडोंगर के उक्त दोनों मामलों में आरोपी मनदेर दर्रो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया जा रहा है।

Related posts