ऊर्जा संरक्षण सप्ताह :कलेक्टर कार्तिकेया गोयल सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने ऊर्जा संरक्षण की ली शपथ

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अवसर पर आज कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी अधिकारियों ने ऊर्जा संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने शपथ लेते हुए कहा कि हम ऊर्जा का अपव्यय रोकेंगे एवं अन्य लोगों को भी ऊर्जा अपव्यय रोकने हेतु जागरूक करेंगे। हम ऊर्जा संरक्षण हेतु ऊर्जा दक्ष विद्युत उपकरणों के उपभोग हेतु जागरूक करेंगे। हम सौर संयंत्रों का उपयोग करेंगे तथा अन्य लोगों को भी उपयोग हेतु जागरूक करेंगे। हम जल का अपव्यय रोकेंगे तथा लोगों को इस हेतु जागरूक करेंगे। हम पर्यावरण संरक्षण हेतु पेड़ों को कटने से रोकेंगे तथा वृक्षारोपण करेंगे। आदर्श नागरिक होने के नाते हम ऊर्जा पर्यावरण एवं जल संरक्षण हेतु लोगों को जागरूक करेंगे ताकि आगे आने वाली पीढ़ी के लिये एक बेहतर वातावरण सुनिश्चित हो सके। एक नये व स्वच्छ भारत का निर्माण कर सकें। गौरतलब है कि 14 दिसम्बर से 21 दिसम्बर तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!