बीच रोड में खड़े वाहनों से बढ़ती हुई दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाकर लगातार पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई, अभियान के अंतर्गत 13 वाहनों को जप्त कर वाहन चालकों के विरूद्ध की गई कार्यवाही.

समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चांपा : जिला पुलिस द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनों में कमी लाने के लिए तथा यातायात सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मेन रोड/आम रोड में लापरवाही पूर्वक वाहन को खड़े किये जाने पाये जाने पर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 19 दिसंबर 23 को थाना चाम्पा में 02 वाहन चालकों, थाना बिर्रा में 03 वाहन चालकों, थाना मुलमुला में 01 वाहन चालक, थाना बलौदा में 01 वाहन चालक, थाना सारागांव में 01 वाहन चालक, थाना बम्हनीडीह में 01 वाहन चालक एवं थाना जांजगीर में 04 वाहन चालकों के विरूद्ध अलग-अलग अपराध धारा 283 भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया है, जिन्हें विधिवत् कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया जावेगा।

Related posts