लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी में विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने की ख़ुशी में शिक्षकों और विद्यार्थियों को खिलाई गई मिठाई

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी/जशपुर : लोयोला महाविद्यालय के सभागार में विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने पर समस्त शिक्षकों और छात्रों का मुँह मीठा कराया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ ओस्कर तिर्की ने अपने वक्तव्य में मुख्यमंत्री के विषय में बताया कि वे इसी संस्था के छात्र रहे और उन्हें लोयोला संस्था से लगाव भी है उसके बाद बी कॉम अंतिम वर्ष के छात्र अमन वर्मा द्वारा (मण्डल मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा कुनकुरी) मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा गया। “मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हम सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए संदेश है कि आप के जैसे युवा कल का भविष्य है आप के कारण ही आज मुख्यमंत्री हो पाए है क्यूँकि कुनकुरी मेरा विधानसभा क्षेत्र होने के साथ साथ लोयोला स्कूल में शिक्षा ग्रहण किया इसलिये इस लोयोला परिवार से उन्हें लगाव भी है। कुनकुरी विधानसभा के सभी तथा छत्तीसगढ़ के सभी लोगों एवं आप सभी  की सारी उम्मीदों और आकांक्षाओं पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूँगा।”  अंत में सभी का मुँह मीठा कराया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से तीर्थंकर बर्मन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दुलदुला रोहित गुप्ता, छात्र – छात्राएँ ,प्राचार्य डॉ ओस्कर तिर्की,  डॉ नंद कुमार सिंह, साजिद खान आदि उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!