समर्थन मूल्य पर जशपुर जिले में धान खरीदी जारी : अब तक कुल 375664 क्विंटल किया गया है धान उपार्जित

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर जिले के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी जारी है। जिले के उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी में वृद्धि हो रही है। लगातर किसान धान बेचने खरीदी केन्द्र में आ रहे हैं। किसानो की सुविधा हेतु छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण द्वारा जशपुर जिले में 24 समिति के 46 धान उपार्जन केन्द्र संचालित है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज की स्थिति में जशपुर जिले में कुल 375664.00 क्विंटल धान उपार्जित किया गया है। साथ ही कुल 58.76 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!