ग्राम बेहरामुड़ा में अपने पिता पर हमला कर पिता की मोटर साइकिल,पैरावट और झोपड़ी को आग से जलाकर राख करने वाले आरोपी पुत्र को बेलगहना पुलिस द्वारा किया गया तत्काल गिरफ्तार !

समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 20 दिसंबर 23 के शाम लगभग 06:00 बजे आरोपी प्रीतम सिंह उइके द्वारा प्रार्थी लक्ष्मण उइके को गाली गुप्तार कर जान मारने की धमकी देकर घर के हीरो हौंडा मोटर साइकिल, पैरावट एवं झोपडी को आग लगा दिया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध क़ायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया। जहाँ आरोपी को तत्काल गिरप्तार करने के निर्देश देने पर ग्राम बहेरामुड़ा से आरोपी प्रीतम सिंह उइके पिता लक्षण सिंह उम्र 25 साल साकिन रमनपारा बहेरामुड़ा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर आज दिनांक 21 दिसंबर 23 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस प्रकरण की कार्यवाही मेप्रधान आरक्षक बी. करकेट्टा, आरक्षक विनोद यादव, आरक्षक कौशल बिंझवार का विशेष योगदान रहा है

Related posts