ब्रेकिंग : राज भवन में आज 11:45 बजे होगा विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण …. बृजमोहन अग्रवाल, लक्ष्मी रजवाड़े सहित 9 मंत्री लेंगे शपथ….

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह आज शुक्रवार 22 दिसंबर को राजभवन में सुबह 11:45 बजे होगा . कार्यक्रम में एक महिला विधायक सहित 9 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी. मंत्रिमंडल में बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लखन देवांगन, श्याम बिहारी जयसवाल, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा और लक्ष्मी रजवाड़े शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण के उपरांत जल्द ही विभागों का बंटवारा हो सकता है.

मुख्यमंत्री विशनुदेव साय ने स्वयं जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार 22 दिसंबर को सुबह 11:45 बजे राज भवन में 9 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी जिसमें एक महिला विधायक भी शामिल है, शपथ लेने वाले मंत्रियों में प्रमुख रूप से बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखन देवांगन, श्याम बिहारी जयसवाल, ओ पी चौधरी, लक्ष्मी रजवाड़े, टंकराम वर्मा लेंगे मंत्री पद की शपथ।

9 मंत्रियों में एक सामान्य, एक एससी, 5 ओबीसी, 2 एसटी वर्ग से हैं. वहीं सरगुजा संभाग से 3 मंत्री, रायपुर संभाग से 2, बिलासपुर संभाग से 2, बस्तर और दुर्ग संभाग से एक-एक मंत्री बनाए गए हैं.

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!