भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का जगह जगह भव्य स्वागत : सब मिलकर मोदी जी की गारंटी के साथ लोकसभा चुनाव जीतने निकल पड़े हैं-  किरण सिंह देव

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का स्वागत करने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा। प्रातः 10 बजे भाजपा कार्यालय धमतरी में, प्रातः 11.15 बजे चारामा में, पूर्वान्ह 11.45 बजे भाजपा कार्यालय कांकेर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पहार एवं फूलों की बौछार करके भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोशीला स्वागत किया गया। केशकाल, परसगांव, भाजपा कार्यालय कोंडागांव, भानपुरी, सोनारपाल, बस्तर, आसना, महाराणा प्रताप चौक जगदलपुर, एसबीआई चौक जगदलपुर, मां दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर एवं भाजपा कार्यालय जगदलपुर में बहुत बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जिम्मेदारी देने के लिए केंद्रीय नेतृत्व, स्थानीय वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं भाजपा का एक साधारण कार्यकर्ता हूं। हम सब मिलकर मोदी जी की गारंटी के साथ लोकसभा चुनाव जीतने निकल पड़े हैं। हमारी सरकार ने मोदी जी की गारंटी पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार का असर दिखने लगा है। हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हमारी दोनों सरकारों की योजनाओं का लाभ गरीब तक पहुंचे। हमें भाजपा सरकार की योजनाओं की मैदानी निगहबानी में अपनी भूमिका निभाना है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!