जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3 परिजन हेतु 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई हैै। जिसमें  पानी में डुबने से कुनकुरी तहसील के ग्राम कुंजारा निवासी स्व. थलेश्वर चौहान की मृत्यु 22 मई 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती रेखा चौहान हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम कुंजारा जामटोली निवासी स्व. श्रीमती कुन्ती बाई की मृत्यु 29 अप्रैल 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री डुमेर राम हेतु 4 लाख एवं ग्राम तुमला निवासी  स्व. अनीस एक्का की मृत्यु 24 अक्टूबर 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री समीर एक्का हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!