सरकार बदलते ही ऐसा लगने लगा जैसे कानून का राज समाप्त हो गया, राजधानी से लेकर बस्तर तक हत्या, लूट की घटनायें चिंताजनक, भाजपा राज में छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन गया है – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश में बढ़ गयी अपराधिक घटनायें पर कांग्रेस ने गहरी चिंता व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा राज के एक महिने में ही छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन गया है। राजधानी रायपुर से लेकर बस्तर तक लगातार हत्या, लूट, चाकूबाजी की घटनायें बढ़ गयी है। राजधानी में सरे आम चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी गयी। एक दूसरी घटना में राजधानी में ही अपराधियों ने दौड़ा-दौड़ा कर युवक की हत्या कर दिया। जोरा में एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी। कांकेर के पखांजूर में भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। प्रदेश के हर शहर में चाकूबाजी, लूट की वारदाते आम हो गयी है। सरकार बदलते ही ऐसा लगने लगा है जैसे कानून का राज समाप्त हो गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बेहद ही दुर्भाग्यजनक है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बने अभी एक महिना नहीं हुये है प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये है अपराधी बेलगाम हो चुके है सरेआम लोगो की हत्याएं की जा रही है गोलियां चल रही है। प्रदेश में एक बार फिर वहीं आतंक का दौर वापस आ गया है जो 2018 के पहले था गोलियां मार कर लोगो को लूटा जाता था अपराधी पकड़े नहीं जाते थे एक बार फिर से गोलिया चलायी गयी है अपराधी बैखोफ हो कर घूम रहे है यह भारतीय जनता पार्टी की जंगलराज है जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फिर से वापस आ गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एक महिने में ही भाजपा की नई सरकार बेचारी और दिग्भ्रमित दिखने लगी है जिसके कारण अपराधी और अराजकतत्व फिर सर उठाने लगे है। राज्य में नक्सल गतिविधियां बढ़ गई है, अपराधी सरेआम गोलियां चला रहे है यह स्थिति राज्य के नागरिको के लिये चिंता पूर्ण है।

Related posts