मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पमशाला में नवनिर्मित सामाजिक विवाह मंडप का किया लोकार्पण, मुख्यमंत्री का पारंपरिक ऐल्सा रोटी से तुलादान कर हुआ आत्मीय स्वागत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कंवर धाम पमशाला में अखिल भारतीय कंवर समाज के सामुदायिक विवाह मंडप का लोकार्पण किया। इस सामुदायिक मंडप का निर्माण 49.46 लाख की लागत से किया गया है।

मुख्यमंत्री का पारंपरिक ऐल्सा रोटी से तुलादान कर हुआ आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन को आज कंवर समाज ने उत्सव सरीखी खुशियां मनाई गई। कंवर समाज की सांस्कृतिक छटा इस पूरे कार्यक्रम के दौरान देखने को मिली। कंवर समुदाय के परिवारों में उत्सव पर खास रूप से बनाए जाने वाले ऐल्सा (अनरसा) रोटी से तुलादान कर मंच पर उनका स्वागत हुआ। ऐल्सा रोटी चावल आटे और गुड़ से बना एक मीठा पकवान है। जिसे त्यौहारों और शुभ कार्यों के अवसर पर बनाया जाता है।

Advertisements
error: Content is protected !!