जूदेव जल प्रपात जोगीमारा को जशपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में किया जायेगा विकसित – बीजेपी प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेश नन्दे

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग 43 से 8 कि.मी. एवं जशपुर जिला मुख्यालय से 12 कि.मी. दूर ग्राम पंचायत रेंगोला जोगीमारा ग्राम में स्थित पर्यटन स्थल को विकसित करने हेतु भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेश नन्दे प्रदेश ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके गृह निवास बगिया में मिलकर जल प्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की है।

उल्लेखनिय है कि विगत विधान सभा चुनाव के समय जशपुर की विधायक श्रीमती रायमुनी भगत की उपस्थिति में उक्त जल प्रपात के आस-पास ग्राम जोगीमारा, बांसलंघना, रेंगोला, पतराटोली, धोतीमारा के निवासी रामलाल, राजेश्वर, देवराज की उपस्थिति में उक्त जल प्रपात को जूदेव जल प्रपात जोगीमारा नाम के नाम से नामकरण किया गया था। उक्त संबंध में श्री नन्दे ने बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के रामबंध के पास उक्त जल प्रपात तक एक रोड़ का निर्माण कर दिया जाये तो बड़ी संख्या में उक्त जल प्रपात को देखने के लिये पर्यटक आकर्षित होंगे श्री नन्दे द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन पत्र सौंपने पर मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुये जिले के कलेक्टर को मूल आवेदन को सम्प्रेषित हुये उक्त जूदेव जल प्रपात जोगीमारा का पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु समुचित अधोसंरचना एवं कार्ययोजना बनाने का निर्देश जारी कर दिये हैं। उल्लेखनिय है कि उक्त जल प्रपात घनी पहाड़ियों से घीरा हुआ है एवं अत्यंत प्राकृतिक मनोरम दृष्य से परिपुरित है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!