तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास हेतु जशपुर में एक माह से चलाया जा रहा है करियर काउंसलिंग का कार्यक्रम

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : शासकीय पॉलिटेक्निक जशपुर द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार उन्मुखी विषयों के बारे में करियर काउंसलिंग का कार्यक्रम एक माह से चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली विद्यार्थियों में तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास से संबंधित विषयों की जानकारी का अभाव रहता है। संस्था के व्याख्याता द्वारा शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बच्चों को पॉलिटेक्निक कॉलेज में उपलब्ध कोर्स, सुविधाओं एवं प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जा रही है। अब तक 16 स्कूलों के 2147 विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!