नाबालिग बालिका को अश्लील ईशारे बाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चाम्पा : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.01.2024 के शाम को पीडिता दुकान तरफ गयी थी, रास्ते में आरोपी खडा था जिसके द्वारा नाबालिग  बालिका को  अश्लील ईशारे बाजी करते हुए उसके पीछा करने लगा पीडिता कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 29/24 धारा 509 भादवि 12 पॉक्सो एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

विवेचना दौरान आरोपी द्वारिका कश्यप को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 17.01.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में सउनि कपिल राम साहू, सउनि प्रमोद महार, आरक्षक अश्वनी मार्बल, जितेन्द्र कुर्रे, महेन्द्र मिरी का विशेष योगदान रहा है।

Related posts