धान की खरीदी समय-सीमा के भीतर कर ली गई : गंझियाडीह धान खरीदी केन्द्र में 2 किलोमीटर लम्बी लाईन के मामले में प्रशासन ने रखा पक्ष

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘‘31 तक खरीदी: 20 हजार किसानों को बेचना है धान, इसलिए 2 किमी तक लगी लंबी कतार‘‘ के संबंध में खाद्य विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि गंझियाडीह धान खरीदी केन्द्र में 2 किलोमीटर लम्बी लाईन नहीं लगी थी। सभी किसान समयानुसार फड़ के बाहर ट्रेक्टर खड़ी करके धान आवक पर्ची जारी कराने के लिए मण्डी प्रांगण में गये थे एवं पर्ची जारी होने के तत्काल बाद ट्रेक्टर को मण्डी प्रांगण में खड़ी कर धान के बोरो को फड़ में रखकर विक्रय किये है। धान उपार्जन केन्द्र गंझियाडीह में कुल पंजीकृत कृषक 1427 हैं। 17 जनवरी 2024 तक कुल 1039 कृषकों से 42909 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। 17 जनवरी 2024 को कुल 64 कृषकों का टोकन धान विक्रय हेतु जारी किया गया था। इन पंजीकृत सभी 64 कृषकों का कुल 4961.60 क्विंटल धान की खरीदी समय-सीमा के भीतर कर लिया गया। किसी भी कृषक द्वारा धान नहीं बेच पाने के संबंध में कोई शिकायत नहीं किया गया है। विभाग द्वारा इसका खण्डन कर बताया गया कि किसानों को धान विक्रय करने नही हो रही परेशानी, खड़े ट्रैक्टर अपने समय का इंतजार कर रहे थे और समय पर धान विक्रय किया गया। प्रकाशित खबर तथ्यहीन है।

विदित हो कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जशपुर जिले में कुल 45589 पंजीकृत कृषक है। जिनसे धान खरीदी जिले के 46 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से किया जा रहा है। 17 जनवरी 2024 तक कुल 25729 कृषकों से 2160158 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है एवं आगामी खरीदी दिनों के लिए कुल 8847 कृषकों का 677363 क्विंटल का टोकन जारी किया जा चुका है। इस प्रकार जिले के सभी पंजीकृत किसानों से शतप्रतिशत धान खरीदी करने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!