केंद्र सरकार ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों को अपराह्न 2:30 बजे तक आधे दिन के लिए बंद रखने की घोषणा की

समदर्शी न्यूज़, डेस्क : केंद्र सरकार ने राम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी, 2024 को पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों को अपराह्न 2:30 बजे तक आधे दिन के लिए बंद रखने की घोषणा की है।

आदेश में कहा गया है कि 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा पूरे भारत में मनाई जाएगी। कर्मचारियों को उत्सव में भाग लेने में सक्षम बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि 22 जनवरी, 2024 को पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान अपराह्न 14:30 बजे तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।

यह भी सलाह दी जाती है कि भारत सरकार के सभी मंत्रालय/विभाग उपरोक्त निर्णय को सभी संबंधितों के ध्यान में लाएं।

Related posts