जय जय श्री राम के उद्घोष के साथ भक्तों ने जशपुर में निकाली बाइक रैली, राम भक्ति में झूमते-गाते नजर आए सभी नगरवासी

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश भर में उल्लास और उत्साह का माहौल है। इसका प्रभाव जशपुर नगर में भी देखने को मिला। जहाँ भारी उत्साह के साथ सभी नगरवासी राम भक्ति में झूमते-गाते नजर आए। सुबह युवाओं ने शहर भर  में बाइक रैली निकाल कर जय-जय श्री राम का उदघोष किया। इस अवसर पर शहर स्थित मंदिर से श्री राम जी की प्रतिमा को पालकी में लेकर शहर भर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। चारों ओर जय-जय सियाराम के नारों से गूंजते रहा। श्री राम भव्य शोभा यात्रा में भाग लेने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।

Related posts