नारायणपुर जनसंपर्क विभाग द्वारा लगायी गयी दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी, अवलोकन करने जिलेवासियों की उमड़ी भीड़, शासन की योजनाओं से संबंधित पुस्तिका, पाम्पलेट का किया गया वितरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

नारायणपुर, सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आज जिला मुख्यालय के बस स्टैंड में दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिले में जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी को देखने यात्रीगण, स्कूली बच्चे एवं जिलेवासी बड़ी संख्या में पहुंचे। सरकार की 3 वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से जनसामान्य को दी गयी। इस दौरान शासन की योजनाओं से संबंधित पुस्तिका, पाम्पलेट का वितरण किया गया।

प्रदर्शनी स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी वाले पॉम्पलेट का निःशुल्क वितरण किया गया। प्रदर्शनी में जिले की उपलब्धियांे, निर्माण कार्यों  की फोटो एवं आकर्षक सनबोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, लोक परम्पराओं और संस्कृति का उजास, आधुनिक शिक्षा से आसमान छुएंगे नौनिहाल, राम वन गमन पथ, श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना, संसाधनों के वैल्यू एडिशन से औद्योगिक विकास, जल जीवन मिशन, नई प्रशासनिक इकाइयों की शुरुआत, जन सशक्तिकरण से आर्थिक विकास और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही वनोपज खरीदी आदि योजनाओं का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला।

Related posts