सरगुजा पुलिस द्वारा थाना उदयपुर अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय में विधिक जनजागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

समदर्शी न्यूज़, सरगुजा : छात्र छात्राओं को विधिक जानकारियों से अवगत कराकर वर्तमान समय में विभिन्न प्रकार के अपराधों के प्रति सजग करने हेतु पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जनजागरूकता अभियान चलाकर छात्र छात्राओं कों जागरूक करने के दिशा निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में थाना उदयपुर पुलिस टीम द्वारा राजकुमार धीरज सिंह शासकीय महाविद्यालय में विधिक जन जागरूकता शिविर का आयोजन कर महाविद्यालय के छात्राओं को जागरूक किया गया, थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधों के तरीको के बारे में छात्र छात्राओं को अवगत कराकर सजग रहने की समझाईस दी गई, किसी भी अपरिचित से ऑनलाइन वित्तीय लेनदेन करने में सजगता बरतने की समझाईस दी गई, जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं को यातायात के नियमो का पालन करने के साथ साथ करियर संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया, शिविर के दौरान छात्राओं को महिला एवं बच्चों से सम्बंधित अपराधो की अधतन जानकारी प्रदान की गई, छात्राओं को पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के बारे में विस्तार से बताकर जागरूक किया गया, कार्यक्रम में लगभग 300 छात्र छात्राएं शामिल हुए।

 जन जागरूकता अभियान के दौरान थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, सहायक उप निरीक्षक दिलीप दुबे, महाविद्यालय के शिक्षकगण, छात्राएं एवं थाना उदयपुर के पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Related posts