लो वोल्टेज की समस्या होगी दूर : कुनकुरी के गड़ाकाटा, जोकारी एवं तहसील कोर्ट ऑफिस के पास किया जा रहा है केबल का कार्य

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के द्वारा जिले में विद्युत व्यवस्था सुव्यस्थित करने के लिए विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया है। ताकि आम जनों को विद्युत संबंधी समस्याओं को सामना न करना पड़े।  

इसी कड़ी में विद्युत विभाग द्वारा विद्युत संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता से निराकरण किया जा रहा है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुनकुरी विकासखण्ड क्षेत्र में लो वोल्टेज एवं जर्जर पोल को ठीक करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। कुनकुरी के गड़ाकाटा, जोकारी एवं तहसील कोर्ड ऑफिस के पास केबल का कार्य किया जा रहा है।

Related posts