पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गौठान निर्माण व गोबर खरीदी के संदर्भ में सदन पर विधायक गोमती साय ने उठाए सवाल

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : विधानसभा प्रश्नकाल में पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक गोमती साय ने एक बार फिर से जनता की आवाज को सदन तक पहुंचाते हुए किसानों और पशु पालकों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाया। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री से सवाल पूछा की क्या आदिम जाति विकास महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) वर्ष २०२०-२१ से २०२३-२४ तक विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव अंतर्गत किन किन पंचायतों में गौठान निर्माण कार्य किया गया?? (ख) किन किन गौठान में कितनी कितनी मात्रा में गोबर खरीदी की गई? पंचायतवार, वर्षवार, विवरण प्रदान करे? (ग) उपरोक्त गौठानों में कितनी कितनी मात्रा मे वर्मी कम्पोस्ट खाद उत्पादन किया गया? पंचायतवार, वर्षवार विवरण प्रदान करे??

आदिमजाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने जवाब देते हुए कहा कि: (क)वर्ष २०२०-२१ से २०२३-२४ दिनांक २५/०१/२०२४ तक विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव से संबधित विकासखंडो के कुल ६६ ग्राम पंचायतो में गौठान निर्माण कार्य किया गया है वर्षवार, विखासखंडवार, विवरण सलग्न प्रपत्र में दिया गया है (ख) प्रश्नांक “क” की अवधि में गोबर खरीदी की वर्षवार, पंचायतवार, जानकारी “ब” अनुसार है। (ग) प्रश्नांक “क” की अवधि में वर्मी कम्पोस्ट खाद का उत्पादन का वर्षवार पंचायतवार विवरण सलग्न प्रपत्र “ब” प्रस्तुत किया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!