जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन  मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें जशपुर तहसील अंतर्गत् ग्राम लोदाम निवासी जोलजस कुजूर का कुआं के पानी में डुबने से 18 नवम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी मंजू कुजूर हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार रंजीत राम का डबरी के पानी में डुबने से 12 जुलाई 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी रतिया बाई 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts