पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को किया गिरफ्तार, जप्त किया 20 किलो गांजा, बाइक में अलग अलग नंबर प्लेट लगाकर करते थे तस्करी

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा जिला बिलासपुर पुलिसिंग में कसावट लाने के उद्देश्य से लगातार पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करते अवैध कार्य में शामिल लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की हिदायत देने पर थाना बिल्हा पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा कृष्ण कुमार पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किशोर केवट के नेतृत्व मे थाना क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबिर को सक्रिय कर अवैध गतिविधि करने वाले को सूचना पर पकड़ा।

दिनांक 12.02.2024 को जरिए मुखबीर सूचना मिला की 02 अलग-अलग मोटर साइकिल क्रमांक MP 65 ZB 0498 FZS BLACK COLOUR, एवं मो.सा. क्रमांक CG10 P 8571 HERO HF DELUXE में सवार 04 व्यक्ति मोटर सायकल की डिक्की एवं उनके पिठ्ठू बैग और उनके कब्जे के कार्टून में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखें है और बिक्री करने के लिए दगोरी, बिल्हा से बिलासपुर की तरफ लेकर जा रहें है कि सूचना पर तत्काल दल-बल के साथ मौके पर बिल्हा पुलिस पहुंचकर धरपकड़ कर्यवाही किया, धरपकड़ में पकड़ाए 1. रवि नापित के पिटठू बैग से 08 किलोग्राम गांजा कीमती 80,000/, एवं बाइक MP 65 ZB 0498 FZS कीमती 1,70,000/ रूपये 2. शिवम कुमार राठौर के कब्जे के कार्टून से 08 किलोग्राम गांजा कीमती 80,000/ 3. विधि से संघर्षरत बालक के पीटठू बैंग से 02 किलोग्राम गांजा कीमती 20,000/ 4. विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे के मोटर सायकल के डिक्की से 2 किलोग्राम गांजा कीमती 20,000/ और बाइक क्र. CG10 P 8571 HERO HF DELUXE कीमती 50,000/ रूपये। कुलकीमती 4,20,000/ रूपये। आरोपी गण के विरुद्ध अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी करने/ बेचने के आरोप में 20 B NDPS Act के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Related posts