पत्थलगांव बीएमओ ने स्वास्थ्य अमला की ली समीक्षा बैठक, पोर्टल पर नियमित एंट्री करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव सभाकक्ष में खंड चिकित्सा अधिकारी ने की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सेक्टर सुपरवाइजर तथा समस्त उप स्वास्थ्य केंद्र से आर एच ओ, सी एच ओ एवं सीएचसी के डाटा संबंधी स्टाफ उपस्थित रहे। बैठक में सिकल सेल स्क्रीनिंग, आई डी एसपी, एन सी डी, एच डब्लू सी, एन टी ई पी, एन एल ई पी समेत समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों का समीक्षा किया । शिशु संरक्षण माह और पल्स पोलियो की जानकारी दी गई। बीपीएम, बीडीएम  द्वारा आई डी एसपी, एन सी डी,  एन एम एच पी, एच डब्लू सी पोर्टल में एंट्री संबंधी समस्याओं का निराकरण कर आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। आर एच ओ, सी एच ओ एवं सीएचसी  को एच डब्लू सी पोर्टल डेली मंथली, वैलनेस एक्टिविटी की एंट्री समय पर पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए।

Related posts