जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने धर्मपत्नी के साथ की गुरु धनपति पंडा की पूजा

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन के अवसर पर ग्राम बगिया निवास में आज अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय एवं परिजनों के साथ अपने गुरु धनपति पंडा की विशेष पूजा की। मुख्यमंत्री हर साल अपने जन्मदिन पर गुरु की पूजा करते हैं। जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने आरती कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

Related posts