राज्यपाल के सचिव नियुक्त किए गए IAS यशवंत कुमार

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश क्रमांक ई 1-03/2024/एक-2 दिनांक 22 FEB 2024 के अनुसार राज्य शासन एतद्वारा श्री यशवंत कुमार, भा.प्र.से. (2007), संचालक, ग्रामोद्योग तथा अति. प्रभार प्रबंध संचालक, छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड, प्रबंध संचालक, छ.ग. हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित, प्रबंध संचालक, छ.ग. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, सचिव, ग्रामोद्योग विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, माननीय राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है। आदेशानुसार डी. डी. सिंह सचिव छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग नवा रायपुर।

Related posts