नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कांसाबेल पुलिस ने रिपोर्ट होने के चंद घंटे में गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में !

समदर्शी न्यूज़ – जशपुर/काँसाबेल : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 24 फरवरी 2024 को कांसाबेल थाना क्षेत्र के 51 वर्षीय प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक 02 नवंबर 2023 को बकरी चराने हेतु गई थी, उसी दौरान 24 वर्षीय आरोपी उसके पास मोटर सायकल में आया और घुमाने का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ बगीचा क्षेत्र में ले जाकर दुष्कर्म किया।

नाबालिग पीड़िता/परिजन लोकलाज के कारण काफी दिनों तक उक्त घटना की रिपोर्ट थाना में नहीं किये थे। परिजनों द्वारा आज उक्त घटना की रिपोर्ट थाना कांसाबेल में करने पर उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण के आरोपी नन्द कुमार राम उम्र 24 साल को आज ही उसके निवास से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। इस प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कांसाबेल निरीक्षक जे.आर. कुर्रे, सहायक उपनिरीक्षक राजेश यादव, आरक्षक 601 सुरेश एक्का, सैनिक 41 जोगेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related posts