कफ सिरप की बड़ी खेप लेकर निकले थे आरोपी, सरकंडा पुलिस ने घेरकर दबोचा! 520 नग ऑनरेक्स बरामद, 2 गिरफ्तार; बिक्री के लिए सीरप उपलब्ध कराने वाले 2 आरोपी फरार, तलाश तेज

भारी मात्रा में अवैध प्रतिबंधित कफ सिरप ऑनरेक्स के साथ 02 आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में

आरोपियों के कब्जे से 520 नग ऑनरेक्स कफ सिरप (कीमत 1,04,780/- रुपये) 01 कार, 03 नग मोबाईल किये गये जप्त

फरार दो आरोपियों की पतासाजी जारी

बिलासपुर : पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में नशीले पदार्थों एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

दिनांक 07.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर सरकंडा पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर एक काले रंग की कार (पंजीयन क्र. CG 04 QD 9753) को बिरकोना रोड गैस गोदाम के पास रोका गया। कार की तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की से 520 नग अवैध प्रतिबंधित कफ सिरप ‘ऑनरेक्स’ (कुल वजनी 85.02 किग्रा, अनुमानित कीमत ₹1,04,780/-) रूपये बरामद किया गया। आरोपियों के पास से प्रतिबंधित कफ सिरप रखने व बिक्री करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर विधिवत जप्ती पत्रक तैयार कर उक्त नशीली सीरप के साथ एक कार, 03 नग मोबाईल भी जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपीगण:

01- मिथुन बघेल, पिता प्रेमलाल बघेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी- ग्राम भुंडा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

02- अमन कुमार चौबे, पिता मनहरण चौबे, उम्र 26 वर्ष, निवासी- गनियारी बाजारपारा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

फरार आरोपी: राजा भोई एवं नीरज पटेल (बिक्री हेतु कफ सिरप उपलब्ध कराने वाले)

अपराध एवं कानूनी कार्यवाही: आरोपियों का यह कृत्य धारा 21, 22, 29 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर थाना सरकंडा में अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Related posts