जशपुर कलेक्टर ने किया कुनकुरी-तपकरा-लवाकेरा सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ  रवि मित्तल ने कुनकुरी-तपकरा-लवाकेरा सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण  किया। उन्होंने तपकरा बस्ती में बन रहे सीसी रोड का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी ली। कार्य में प्रगति लाकर समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।  तपकरा बस्ती में सीसी रोड निर्माण कार्य चल रहा है जिसके कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है उन्होंने पुलिस विभाग को ट्रैफिक व्यवस्था हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सड़क किनारे नालियों का निर्माण किया जा रहा है फरसाबहार एसडीएम को समस्याओं का निराकरण कर कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, फरसाबहार एसडीएम, एसडीओ पीडब्ल्यूडी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts