सरगुजा पुलिस द्वारा तीन सवारी वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर की गई कार्यवाही : यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 35 प्रकरण दर्ज कर 28,200/- रूपये  समन शुल्क किया गया वसूल.

समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम में यातायात पुलिस टीम द्वारा तीन सवारी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान तीन सवारी वाहन चालन करने वाले वाहन चालकों एवं यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए कुल 35 प्रकरण दर्ज कर कुल 28250/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं। सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जायगी, सरगुजा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती हैं कि यातायात के नियमों का पालन करें।

Related posts