सर्पदंश के मामले में पिड़ित को तत्काल आपातकालीन सुविधा प्रदान करते हुए डायल 112 टीम द्वारा की गई थी त्वरित कार्यवाही.
समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जिले में आम नागरिकों को त्वरित आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने हेतु डायल 112 वाहन का सुचारु रूप से संचालन किया गया जा रहा हैं। डायल 112 आपातकालीन वाहन में ड्यूटी में तैनात पुलिस टीम को किसी भी मामले की सूचना प्राप्त होने पर शीघ्रता से घटनास्थल पहुंचकर पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में दिनांक 05 नवंबर 23 को थाना कमलेश्वरपुर क्षेत्र अंतर्गत संचालित आपातकालीन वाहन डायल 112 कमलेश्वरपुर शेर 01 को जरिये सेंट्रलाइज्ड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रायपुर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम चम्परवा कमलेश्वरपुर में एक व्यक्ति को विषैले सांप ने काट लिया हैं, जिसे तत्काल स्वास्थ्य सेवा एवं ईलाज की आवश्यकता हैं, सर्पदंश की सूचना पर ड्यूटी में तैनात आरक्षक क्रमांक 727 निर्मल तिग्गा एवं वाहन चालक कीर्ति सिंह द्वारा शीघ्रता से कार्यवाही कर दिए गए इवेंट में रवाना होकर तत्काल घटनास्थल चम्परवा कमलेश्वरपुर पहुंचकर पिड़ित को आपातकालीन सुविधा प्रदान करते हुए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया एवं सर्पदंश से पिड़ित व्यक्ति को उचित स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की गई। ड्यूटी में तैनात आरक्षक एवं वाहन चालक की शीघ्रतम कार्यवाही से पिड़ित को समय पर ईलाज की सुविधा प्राप्त हुई, जिससे पिड़ित को सर्पदंश के पश्चात बचाया जा सका हैं।
उपरोक्त मामले में डायल 112 ड्यूटी में तैनात आरक्षक एवं वाहन चालक को सराहनीय सेवा के फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा 300/- नगद ईनाम एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा कर्मचारियों कों भविष्य में भी लगातार उत्कृष्ट कार्य कर आम नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।
