नाबालिग से छेड़छाड़ कर जबरन अनाचार किये जाने के मामले में सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही : पुलिस द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया द्वारा थाना दरिमा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि घटना दिनांक 01 जनवरी 24 को प्रार्थिया घर में अकेली थी। घटना दिनांक को बुधराम राजवाड़े प्रार्थिया को अकेली देखकर घर में घुसकर प्रार्थिया से छेड़छाड़ करते हुए जबरन अनाचार की घटना कारित किया हैं। प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर थाना दरिमा में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 07/24 धारा 376, 354, 450 भा.द.वि. पोक्सो एक्ट की धारा 4, 8, 10 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, आरोपी द्वारा अपना नाम बुधराम राजवाड़े उम्र 50 वर्ष साकिन तुनगुरी थाना दरिमा का होना बताया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया। जिसके उपरांत आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैं। इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना दरिमा से आरक्षक विवेक कुमार राय, आरक्षक अकलेश यादव, आरक्षक राज जायसवाल, आरक्षक भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।

Related posts