गणित दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर कुनकुरी में प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, 150 से अधिक विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर/कुनकुरी. गणित दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर कुनकुरी में महान गणितज्ञ डॉक्टर श्रीनिवास रामानुजम का जन्मदिन जशपुर जिला प्रतिनिधि राजीव रंजन नंदे के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित गणित मेला के आयोजन में 150 से अधिक भैया, बहनों ने भाग लिया। इस आयोजन में भैया व बहनों ने रंगोली, चित्रकला, गणितीय चार्ट, प्रश्नमंत्र, गणित मॉडल, गिनती पहाड़ा, प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

गणित दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य अजय कुमार कश्यप, प्रधानाचार्य दुर्गा दास वैष्णव के साथ समस्त आचार्यो एवं दीदीगणों का सक्रिय योगदान रहा।  

Related posts