नाबालिग से जबरन अनाचार के मामले में सरगुजा पुलिस की कड़ी कार्यवाही : मामले के आरोपी को किया गया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत !

समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया द्वारा थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गई थी कि प्रार्थिया की नाबालिग लड़की प्रार्थिया को बताई कि सागर सिंह द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर कई बार जबरन अनाचार किया गया हैं। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 63/24 धारा 376,376(3),376(2) (एन) भा.द.वि. पोक्सो एक्ट की धारा 5,6 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी के सम्बन्ध में पता तलाश किया गया, जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी सागर सिंह उम्र 24 वर्ष साकिन नकना पटेलपारा थाना सीतापुर को पकड़कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना सीतापुर से सहायक उपनिरीक्षक शिवचरण साहू, सहायक उपनिरीक्षक शशिप्रभा दास, महिला आरक्षक लक्ष्मनिया टोप्पो, आरक्षक पंकज देवांगन, आरक्षक संजय एक्का, संजय एक्का, आरक्षक धनकेश्वर यादव, आरक्षक मनोहर पैकरा सम्मिलित रहे।

Related posts