मां-बाप को गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर, तलवार लहराकर, डराने धमकाने वाले युवक को कोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !

समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर :  प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया गंगोत्री सोनवानी पति संतोष सोनवानी उम्र 55 वर्ष निवासी छोटी कोनी के.पी.एस. स्कुल के पास कोनी का थाना कोनी आकर एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 10 मार्च 2024 के सुबह 08:00 बजे अपने गंगोत्री किराना दुकान में बैठी थी, उसी समय प्रार्थीया का छोटा लड़का अश्वनी सोनवानी दुकान के पास आकर हिस्सा बंटवारा के नाम से तथा पैसा दो कहकर मां-बहन की गंदी-गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देते हुये आरोपी अपने हाथ में रखे तलवार को लहराते हुये डराया धमकाया है। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया, आरोपी अश्वनी सोनवानी पुलिस को देखकर भाग रहा था। जिसे कोनी पुलिस द्वारा तलवार सहित घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसे थाना लाकर विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

इस प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक गोपाल सतपथी, हायक निरीक्षक भरत राठौर, प्रधान आरक्षक संतोष सिह, आरक्षक महादेव कुजूर, आरक्षक सूरज कूर्रे, आरक्षक चन्द्रशेखर मरकाम, आरक्षक समारू लकड़ा, आरक्षक प्रकाश तिवारी का सराहनीय योगदान रहा है

Related posts