जे.जे.एम.पी. (झारखंड जन मुक्ति परिषद) के एरिया कमांडर सरगना टुनेश लकड़ा उर्फ रवि सहित अन्य साथियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता : जशपुर पुलिस के संयुक्त प्रयास से सरगना सहित कुल छः आरोपियों को किया गया गिरफ्तार !

समदर्शी न्यूज़ – जशपुर/कुनकुरी : अञ्चल में नक्सली गतिविधियों की समाप्ति के बाद से बीते लंबे समय से क्षेत्र की जनता नक्सली दंश से राहत महसूस कर रही थी, नक्सलियों की फिर से क्षेत्र में अंदुरूनी गतिविधियों के प्रारंभ होने से पहले ही पुलिस को बड़ी सफलता मिलने से लोग राहत की सांस ले रहे हैं। पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता के बारे में जानकारी देने के साथ प्रकरण का खुलासा करते हुए बताया गया कि झारखंड पुलिस से सूचना प्राप्त हुई थी कि बलरामपुर एवं जशपुर क्षेत्र में टुनेश लकड़ा उर्फ रवि अपने अन्य साथियों के साथ छिपा हुआ है, उनके पास आधुनिक हथियार है।

जशपुर पुलिस के संयुक्त प्रयास से सरगना सहित कुल छः आरोपियों को किया गया गिरफ्तार !

इस सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उम्मेद सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराते हुये तत्काल टीम का गठन कर संयुक्त ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया गया। संयुक्त टीम का नेतृत्व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी श्री विनोद मण्डावी, उपनिरीक्षक सुभाष कुजूर जिला बलरामपुर के द्वारा किया गया। टीम द्वारा जशपुर जिले के ग्राम करमा थाना नारायणपुर एवं कुनकुरी में दबिश देकर उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है एवं उनके कब्जे से 01 नग एके-47, 01 नग मैग्जीन जिंदा राउण्ड 90, चांपड़ 01 नग, नक्सली ड्रेस एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री जप्त किया गया है।

पुलिस द्वारा ग्राम करमा थाना नारायणपुर जिला जशपुर से नक्सल सदस्य 1. राम लकड़ा उम्र 40 साल निवासी गड़िया थाना भण्डरिया (झारखंड), 2 रंजीत महतो उम्र 30 साल निवासी ओरगी थाना विष्णुगढ़ (झारखंड) एवं 3हेरमन कुमार गन्नुम निवासी टिकैतबंध थाना मुण्डा चतरा (झारखंड) को संयुक्त रूप से कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। वे करमा ग्राम में किरायेदार के रूप में विगत सप्ताह से निवासरत थे। गुलाम शहजादा को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया है।

तत्पश्चात् गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर दबिश देकर कुनकुरी से जे.जे.एम.पी. सरगना टुनेश लकड़ा उर्फ रवि को उसके साथी तब्सुम अहमद के साथ मोहम्मद सद्दाम के मकान में किराये पुर निवासरत था, जहाँ से दोनों को संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी तब्सुम अहमद चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका है, जो वर्तमान में किराये के मकान में कुनकुरी में आकर रहता था।

तब्सुम अहमद इनके लगातार संपर्क में था एवं उसके द्वारा बलरामपुर क्षेत्र से टुनेश लकड़ा उर्फ रवि को वाहन से लाकर कुनकुरी में साथी के रूप में रखा था।

टुनेश लकड़ा उर्फ रवि वर्तमान में झारखंड के जिला गढ़वा एवं छत्तीसगढ़ के जिला बलरामपुर के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय है। इसके विरुद्ध जिला बलरामपुर में 13 प्रकरण एवं झारखंड में प्रकरण कुल 31 प्रकरण पंजीबद्ध है। 18

टुनेश लकड़ा उर्फ रवि (झारखंड जन मुक्ति परिषद) को वर्ष 2012 में थाना शकरगढ़ के अपराध क्रमांक 124/2009 धारा 364, 302, 120 (वी), 34 भादवि 8 (1) (3) (5) ग. जन सुरक्षा अधिनियम् के अंतर्गत जारी स्थाई वारंट में दिनांक 13 मई 2012 को गिरफ्तार किया गया था।

टुनेश लकड़ा उर्फ रवि जे.जे.एम.पी. सदस्य जेल से छूटने के बाद वर्तमान में जे.जे.एम.पी. के सदस्यों के साथ जिला बलरामपुर, गढ़वा क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं।

इस कार्यवाही में जशपुर पुलिस एवं बलरामपुर पुलिस के साथ-साथ झारखंड की गढ़वा पुलिस का विशेष योगदान रहा, जिनके द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ सटीक आसूचना साझा की गई। दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय एवं तालमेल के कारण ‘जे.जे.एम.पी.’ के उक्त दुर्दा नक्सली एवं उसके सहयोगियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

Related posts